प्रशासनिक

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में और ताम्रध्वज साहू बिलासपुर जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

जिला मुख्यालयों के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी

डेस्क

आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है।

विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत दुर्ग में, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव जांजगीर-चांपा में और गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे रायगढ़ में, स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा में, आवास एवं पर्यावरण व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव में, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा धमतरी में, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुुमार डहरिया सरगुजा में, महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया कबीरधाम में, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और पंजीयन एवं स्टाम्प मंत्री जयसिंह अग्रवाल दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार उत्तर बस्तर कांकेर में, उच्च शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल बलरामपुर में, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत जशपुर जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

इसी तरह कोरिया में लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत, बस्तर (जगदलपुर) में लोकसभा सांसद दीपक बैज, बलौदाबाजार-भाटापारा जिला मुख्यालय में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लालजीत सिंह राठिया, गरियाबंद में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी धु्रव, महासमुंद में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम कंवर, बालोद में विधायक संगीता सिन्हा, सूरजपुर में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, बेमेतरा में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह, मुंगेली में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुुलाब कमरो, कोण्डागांव में विधायक मोहन मरकाम, बीजापुर में बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, सुकमा में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम तथा नारायणपुर जिला मुख्यालय में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स...