प्रशासनिक

हरेली पर मुख्यमंत्री करेंगे प्रदेश के पहले आजीविका अंगना का उद्घाटन

डेस्क


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेली तिहार के अवसर पर 1 अगस्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तखतपुर ब्लाॅक के ग्राम गनियारी पहुचेंगे। यहां पर वे प्रदेश के पहले आजीविका अंगना (मल्टी एक्टिविटी सेंटर) का उद्घाटन आज करेंगे। गनियारी स्थित आजीविका अंगना ढाई एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसकी लागत 3 करोड़ 68 लाख है। यहां पर वे डोम के अंदर सिलाई मशीन प्रशिक्षण, गणवेश निर्माण, जूट बैग निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, एलईडी बल्ब निर्माण, कांच की चूड़ी निर्माण, सेनेटरी पैड निर्माण का अवलोकन करेंगे। आजीविका अंगना को कार्य के हिसाब से दो भागों में विभक्त किया गया है। डोम के अंदर आंतरिक एवं डोम के बाहर बाह्य गतिविधियों में महिलायें विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर रही हैं।


गनियारी मल्टी एक्टिविटी सेंटर में महिलायें स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। आंतरिक गतिविधियों में गारमेंट सिलाई निर्माण 117, बैग निर्माण 60, अगरबत्ती निर्माण 30, चूड़ी निर्माण 135, सेनेटरी नैपकिन निर्माण 30, एलईडी बल्ब निर्माण 25 एवं बाह्य गतिविधियों चैन लिंक फेंसींग निर्माण 21, पेवर टाईल्स 102, फ्लाईऐश ब्रिक्स 53, सीमेंट पोल 20 एवं केंटीन में 9 महिलाओं समेत कुल 602 महिलायें कार्य कर रही है। समूह की महिलाओं द्वारा पिछले कुछ दिनों में ही 70 लाख रूपये से अधिक का उत्पादन का विक्रय किया जा चुका है। जिसमें से महिलाओं को 25 लाख से अधिक का लाभांश प्राप्त हुआ है। कार्य करने वाली महिलाओं को लगभग 5 से 6 हजार रूपये तक मासिक आय होगी।
मुख्यमंत्री करेंगे सामग्री वितरण- गनियारी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आजीविका अंगना परिसर में ही काम करने वाली दो सौ महिलाओं को सुरक्षा उपकरण, सौ महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण, सौ महिलाओं को सायकिल वितरण और पांच महिलाओं को ई-रिक्शा का वितरण करेंगे। ई-रिक्शा का उपयोग कार्यरत महिलाओं के आवागमन हेतु भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ई-रिक्शा में बैठकर डोम के बाहर संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे।

आजीविका अंगना में आने वाली महिलाओं को घर से खाना लाकर आने की चिंता नहीं करनी पड़ रही है। उन्हें इसी परिसर में श्रमिक अन्न सहायता केंद्र में मात्र 5 रूपये में भोजन प्राप्त हो रहा है। इसके लिये परिसर में ही दाल-भात केन्द्र प्रारंभ किया गया है।
मुख्यमंत्री बघेल ग्रामीण औद्योगिक परिसर का उद्घाटन भी करेंगे। परिसर में प्रदेश के गौठानों में बनने वाले पहले बाॅयो गैस संयंत्र का लोकार्पण भी करेंगे। यहांमिनी राईस मिल, तेल मिल, दाल मिल एवं अन्य संयंत्र स्थापित किये गये हैं। जो कि प्रदेश के गौठान में निर्मित पहला संस्थान हैं। यह संस्थान गनियारी गौठान परिसर में ही बनाया गया है। जिसका संचालन समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।
गनियारी के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर तखतपुर ब्लाॅक के ग्राम नेवरा पहुंचेंगे। यहां पर वे नेवरा स्थित गौठान में नेवरा गौठान सहित नवनिर्मित 26 गौठानों का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर वे कृषि यंत्रों का पूजन, पारंपरिक पत्ता बांधना, गाय की पूजा एवं कलेवा खिलाएंगे। श्री बघेल नेवरा में सभा को संबोधित भी करेंगे।
सीएम, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेल जैसे गेंड़ी, नारियल फेंक, कबड्डी आदि कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों जैसे फरा, चीला, ठेठरी, खुर्मी, पपची का लुत्फ उठाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी...