बिलासपुर

कपड़ा व्यवसायी के घर से अज्ञात चोर ने किया रकम पार, छत के रास्ते घुसा घर में और आलमारी में किया हाथ साफ

रमेश राजपूत

बिलासपुर- चकरभाठा थाना क्षेत्र के चकरभाठा केम्प में रहने वाले नरेश कुमार पुनवानी के घर बीती रात अज्ञात चोर ने नगद 70 हजार रुपए को पार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा केम्प निवासी नरेश कपड़ा व्यवसायी है, जिसकी दुकान बिलासपुर के राम अवतार क्लाथ मार्केट में है। गुरुवार को जब बैंक में पैसे जमा करने आलमारी में देखा तो आलमारी से पैसे गायब थे, जिसमें उसने एक दिन पहले ही दुकान से लाकर नगद 70 हजार रुपए रखे थे,

घर मे पत्नी और माँ से पैसो के संबंध में पूछताछ करने पर भी पैसो के विषय मे जानकारी नही मिली तो उसने घर मे लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जिसमें पता चला कि बीती रात एक चोर मुँह में कपड़ा बांधकर छत के रास्ते घर मे घुसा था और उसकी मां की आलमारी की तलाशी लेकर उसमे रखे रकम को लेकर फरार हो गया है। मामले में प्रार्थी ने चकरभाठा थाने पहुँचकर घर मे हुई इस चोरी की शिकायत दर्ज कराई है, जहाँ पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...