रतनपुर

रतनपुर में राजस्व अभिलेखों में कथित हेराफेरी का मामला…तहसीलदार, पटवारी और बाबू पर लगे गंभीर आरोप, जिला प्रशासन से जांच की मांग

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर तहसील क्षेत्र में भूमि नामांतरण और राजस्व अभिलेखों में कथित धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पाली जिला कोरबा निवासी शिकायतकर्ता राममुरारी जायसवाल ने कलेक्टर बिलासपुर को लिखित शिकायत सौंपकर तहसील रतनपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर मिलीभगत कर अनियमित कार्यवाही करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार ग्राम रतनपुर, पटवारी हल्का क्रमांक-12 अंतर्गत खसरा नंबर 3604/3, 3604/25, 3604/23 एवं 3604/24 की भूमि पूर्व में संयुक्त रूप से राजस्व अभिलेखों में दर्ज थी। इसमें स्वर्गीय मोतीचंद जायसवाल एवं अन्य सह-खातेदारों का विधिवत नाम दर्ज था। आरोप है कि स्व. मोतीचंद जायसवाल के निधन के बाद, जबकि उनके वैध वारिसों से संबंधित न्यायिक प्रक्रियाएं लंबित थीं, इसके बावजूद तहसील कार्यालय रतनपुर में पदस्थ अधिकारियों और हल्का पटवारी द्वारा नियमों को दरकिनार कर नामांतरण कर दिया गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस भूमि से संबंधित मामला पूर्व में न्यायालय में विचाराधीन रहा है तथा जिला न्यायालय बिलासपुर द्वारा 31 जनवरी 2018 को निर्णय पारित किया जा चुका है, जिसके विरुद्ध उच्च न्यायालय बिलासपुर में अपील भी लंबित है। इसके बावजूद तहसील स्तर पर कथित रूप से फर्जी पंचनामा एवं प्रतिवेदन तैयार कर राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव किया गया। दस्तावेजों के अनुसार नामांतरण प्रकरणों में अलग-अलग तिथियों पर आदेश पारित किए गए, जबकि कुछ मामलों में एक ही भूमि के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार से प्रकरण दर्ज किए गए, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित अधिकारियों को न्यायालयीन आदेशों और लंबित अपील की जानकारी होने के बावजूद नामांतरण कर स्व. मोतीचंद जायसवाल का नाम राजस्व अभिलेखों से विलोपित कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा तहसीलदार रतनपुर, हल्का पटवारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों को रतनपुर से हटाकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। मामले को लेकर अब जिला प्रशासन की भूमिका पर सभी की नजरें टिकी हैं, वहीं जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...