रतनपुर

रोड में राहगीर भी नहीं रह गए अब सुरक्षित,, असमाजिक तत्वों के बीच पुलिस का ख़ौफ़ खत्म,, सरेराह बाइक को कर दिया आग के हवाले देखिए वीडियो..

जुगनू तंबोली

रतनपुर – जिले में बढ़ते क्राइम के ग्राफ के साथ ही असमाजिक तत्वों का बोलबाला शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर चढ़कर बोलने लगा है ताजा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां तीन असामाजिक तत्वों ने बेवजह ही एक राहगीर को रुकवाकर उसकी बाईक को आग के हवाले कर दिया। प्रार्थी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने रतनपुर थाने में दर्ज कराई है। जहा गोंदइया निवासी नीलकमल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बिलासपुर के एक कपड़े दुकान में काम करता है।

जो गुरूवार रात को दुकान बंद होने के बाद बिलासपुर से अपनी पल्सर बाइक CG10BE1849 में अपने गांव गोंदइया जा रहा था। इसी बीच वह ग्राम पेंडरवा पहुंचा ही था की वहा पेंडरवा निवासी आरोपी सोनू श्रीवास, निखिल यादव सहित एक अन्य आरोपियों ने पहले प्रार्थी को मदद के लिए हाथ देकर रुकवाया। जिसके बाद उसपर पत्थर से हमला करने लगे। जिनसे बचने वह गाड़ी छोड़ भाग खड़ा हुआ।

इस बीच वह 112 को कॉल कर मदद बुलवाने का प्रयास कर ही रहा था। की आरोपियों ने उसकी पल्सर बाइक को आग के हवाले कर दिया। और मौके से फरार हो गए। इधर प्रार्थी की शिकायत के बाद रतनपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...