क्राइम

चाकू से हमला कर पत्नी को लहूलुहान करने के बाद पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

आलोक

पति के खिलाफ पत्नी द्वारा पुलिस में शिकायत करने से पति इस कदर आग बबूला हो गया कि उसने पत्नी पर प्राणघातक हमले कर दिए और खुद फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। मामला मंगला दीनदयाल कॉलोनी का है। यहां रहने वाले दिहाड़ी मजदूर अविनाश वस्त्रकार ने कुछ वर्ष पहले पूजा से प्रेम विवाह किया था लेकिन विवाह के कुछ वर्ष बाद ही दोनों के जीवन से प्रेम गायब हो गया और किसी ना किसी मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। आए दिन मारपीट से तंग पूजा ने पिछले दिनों अपने पति के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत भी की थी । जिससे दोनों के बीच खटास और बढ़ गयी।

इन दोनों के दो बच्चे भी इनके बीच सेतु नहीं बन पाए और विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि शनिवार को अविनाश ने हुए झगड़े के बाद अपनी पत्नी पर चाकू से प्राणघातक हमले कर दिए । इस हमले में पूजा लहूलुहान होकर बेसुध हो गई तो उसे मृत समझकर अविनाश ने भी फांसी के फंदे में लटक कर अपनी जान दे दी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पूजा की सांसे चलती देख उसे सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना से जहां दो मासूमों की जिंदगी तबाह हो गई वही पूरे क्षेत्र में इस लोमहर्षक घटना से खौफ का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च...