रायगढ़

सेक्स रैकेट खुलासा:- 5 महिलाओं के साथ 1 पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस ने की रेड कार्रवाई

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने रेड कार्रवाई कर एक घर से 5 महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा है, जिनमें अलग अलग जगह की महिलाएं शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम तेलीकोट में आज कुछ लड़के लड़कियों के संदिग्ध अवस्था में जमा होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी ने सूचना से एसएसपी सदानंद कुमार को अवगत करा कर बताएं स्थान पर रेड कार्यवाही की। रेड कार्यवाही में खरसिया, रायगढ़, अंबिकापुर, जशपुर की पांच महिलाएं मिली। साथ ही एक व्यक्ति श्याम कुमार वर्मा उम्र 56 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती खरसिया आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पूछताछ में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना प्रभारी खरसिया द्वारा पकड़ी गई महिलाओं एवं पुरुष को थाना लाया गया और पुरुष पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...