मुंगेली

कार्य में लापरवाही और अनियमितता…बिजली विभाग के सब इंजीनियर पर हुई कार्रवाई

रमेश राजपूत

मुंगेली – कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर लोरमी में पदस्थ विद्युत विभाग के सब इंजीनियर खगेश कुमार नेताम की असंचयी प्रभाव से आगामी 02 वर्ष की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर की गई है। बता दें कि श्री नेताम को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड अंतर्गत मुंगेली में कार्य के दौरान लापरवाही एवं अनियमितता के कारण शोकाज नोटिस जारी किया गया था। श्री नेताम के द्वारा लोरमी के ग्राम गोरखपुर में ट्रांसफर खराब होने की सूचना उच्च कार्यालय में नहीं दी गई, जिसके कारण से लंबे समय तक गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रहा। इस दौरान गांव के स्कूली बच्चों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने तथा जांच के उपरांत दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के परिपालन में जांच कर यह कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...