अवर्गीकृत

करेंट की चपेट में आकर किसान की मौत

डेस्क

सूरजपुर जिले के ग्राम केरता निवासी दिलीप सिंह पिता जेठू राम 35 वर्ष ने वहीं के पंडोपारा में किसी की जमीन अधिया में खेती के लिए ले रखी थी। धान की सिंचाई के लिए वह शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे खेत में पाइप के सहारे नाले से पानी ले जा रहा था। वह पाइप लगाने के बाद वहीं बैठकर दातून कर रहा था।
इसी दौरान वहां गुजरे तरंगित तार से उसका हाथ छू गया। इससे करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना देख मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
परिजन भी वहां पहुंच गए। इसकी सूचना उन्होंने खडग़वां चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। पीएम पश्चात शव उन्होंने परिजन को सौंप दिया।
युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजन को मिली, वे मौके पर पहुंचे और रोने-बिलखने लगे। हादसे के बाद से परिजन व गांव में मातम पसरा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...