छत्तीसगढ़बिलासपुर

जप्त वाहनों के का जखीरा पहुंचा पुलिस लाइन, जल्द ही वाहनों को सौंपा जाएगा उनके असली मालिकों को

वाहन मालिकों को उनके वाहन मिलने की उम्मीद जगी है वहीं थाना परिसर भी इस पहल से साफ और सुंदर बनेगा ऐसी उम्मीद की जा रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

पुलिसिया कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दुपहिया वाहनों की जब्ती होती है ।कभी दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन जप्त किए जाते हैं तो कभी चोरी के वाहन बरामदगी के बाद थानों की शोभा बढ़ाने लगते हैं ।कई बार वाहन चेकिंग के दौरान भी कार्यवाही के लिए वाहनों को थाने लाया जाता है और वाहन मालिक उन्हें छुड़ाने नहीं आते। वजह जो भी हो लेकिन इन्हीं कारणों से थानों में वाहनों का अंबार लग गया है ।किसी भी थाने चले जाइए ,वहां परिसर में धूल खाते वाहनों कि बड़ी संख्या आसानी से नजर आ जाएगी ।गर्मी -बरसात,धुप- पानी सब झेलते इन वाहनों की स्थिति कुछ ही समय में जर्जर हो जाती है और अधिकांश वाहन कबाड़ में तब्दील हो जाते हैं ।यह सभी थानों की खूबसूरती में किसी पैबंद की तरह नजर आते हैं, लेकिन कानून की पेचीदगियां ऐसी है कि वाहनों को आसानी से हटाया नहीं जा सकता।

वैसे कानून जटिलता की ही वजह से अक्सर वाहन उनके असली उत्तराधिकारी तक पहुंच नहीं पाते। सुपुर्दगी की प्रक्रिया कठिन है ।लंबे वक्त से ऐसे वाहनों की नीलामी ना होने से भी जिले के सभी थानों में वाहनों का अंबार लग चुका है ।नए एसपी अभिषेक मीणा जब निरीक्षण के दौरान इन थानों में पहुंचे तो उनकी निगाह भी कबाड़ बन रहे इन वाहनों पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने सभी थानों को निर्देश दिया कि ईन वाहनों को एक जगह इकट्ठा करें और फाइल निकालकर वाहनों को उनके असली मालिको तक पहुंचाए। उसके बाद भी जो वाहन शेष रह जाए उनकी नियमानुसार नीलामी करें ।इसके बाद शनिवार को रतनपुर और सिविल लाइन थाने से वाहनों की शिफ्टिंग शुरू हो गई ।शिफ्ट कर वाहनों को पुलिस लाइन में रखा जा रहा है ।अगले कुछ दिनों में शेष थानों के वाहनों को भी पुलिस लाइन लाया जाएगा जहां पहले तो वाहनों के असली मालिकों तक उन्हें पहुंचाने की कोशिश होगी। इसके लिए फाइल खंगाले जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के बाद भी जो मोटरसाइकिल स्कूटी आदि यहां शेष बचेंगे ,उनकी नीलामी की जाएगी ।एसपी अभिषेक मीणा और एडिशनल एसपी अर्चना के दिशा निर्देश पर चल कर पुलिस वाहन मालिकों का पता साजी करने में जुट चुकी है ।लंबे वक्त बात किसी पुलिस अधिकारी ने इस दिशा में पहल की है। इससे तरफ जहां वाहन मालिकों को उनके वाहन मिलने की उम्मीद जगी है वहीं थाना परिसर भी इस पहल से साफ और सुंदर बनेगा ऐसी उम्मीद की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़