
रमेश राजपूत
बिलासपुर – रास्ते में जा रही महिलाओं को रकम दो गुना करने का झांसा देकर 2 शातिर अपराधियों द्वारा ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जो बेखौफ होकर कर शहर के अलग अलग हिस्सों में शिकार ढूंढकर घटना को अंजाम दे रहे है। अब तक 4 मामले सिविल लाइन और सिटी कोतवाली में दर्ज हो चुके है, जिसमें पीड़ितों ने दोनों आरोपियों का हुलिया लगभग एक समान ही बताया है, जिन्होंने बताया कि दोनों युवक जिसमें एक कि उम्र छोटी है और दूसरा बड़ा है वह किसी बहाने से बात की शुरुआत करते है और फिर अपनी बातों के झांसे में लेकर रकम दोगुना करने का भरोसा दिलाते है, साथ ही एक बंडल हाथ मे लपेट कर रखते है और महिलाओं के पास जो भी सोने चांदी के गहने होते है उन्हें उतरवाकर फरार हो जाते है, वही उस वक्त महिलाओं की सूझबूझ भी शून्य हो जाती है जिन्हें बाद में अहसास होता है कि उनके साथ ठगी हो गई है।
पहला मामला…
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शुभम विहार निवासी शशि पांडेय के साथ 6.12.2023 को मंगला चौक के पास दो लड़कों ने बातों में फंसाकर कर दोनो हाथ के सोने के कंगन वजनी करीब 30.210 ग्राम कीमती 1,22,048 रूपये की ठगी को अंजाम दिया है।
दूसरा मामला…
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरगंज के पास 14.12.2023 को बहतराई अटल आवास निवासी सविता साहू से सोने का चैन 5 ग्राम, सोने का लाकेट 2 ग्राम को उतरवाकर दुगना पैसा देने का झांसा देकर कागज का बंडल देकर सोने का जेवर कीमती 50 हजार रूपये को ठगी कर ले गये है।
तीसरा मामला…
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिम्स हॉस्पिटल गेट के पास 17.12.2023 को कतियापारा निवासी पुष्पा गढ़ेवाल से 2 लड़को ने बातों में फंसाकर कागज का बन्डल देकर सोने की 05 पत्ती वाली माला 8 ग्राम, सोने की अंगूठी आधा तोला 02 नग, बाली सोने की 4 ग्राम एक जोडी, सोने का चैन 10 ग्राम कीमती 01 लाख रूपये को ठगी कर ले गये है।
चौथा मामला…
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव टाकीज के पास 8.12.2023 को नेचर सिटी उसलापुर निवासी लक्ष्मी अग्रवाल से 2 आरोपियों ने सोने की 1 चैन 2 तोला एवं 1 सोने की अंगूठी 1 तोला कीमती 1 लाख 50 हजार रू को ठगी कर ले गए है।
और भी सामने आ सकते है मामले..
अब तक इस ठगी गिरोह के 4 मामले ही दर्ज हुये है जिस तरह से यह घटना को अंजाम दे रहे है उससे तो आशंका जाहिर हो रही है कि अभी कई और पीड़ित भी सामने आ सकते है, लिहाज़ा पुलिस को सक्रियता दिखाते हुए जल्द से जल्द इस गिरोह का भंडाफोड़ करने की आवश्यकता है, वरना सड़को पर महिला सुरक्षा और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी पर सवाल खड़े होना लाज़मी है।