बिलासपुर

मुख्य अभियंता ने ली सीएसपीडीसीएल के सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक… विद्युत विकास के कार्यो की हुई समीक्षा की

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मंगलवार को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता जी. आनंद राव ने उपसंभाग कार्यालय बिल्हा में सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक लेकर विद्युत विकास के कार्यो की समीक्षा की। श्री राव ने बकाया वसूली, लाईन लॉस, मीटर रिप्लेशमेन्ट की प्रगति, ट्रांसफार्मर रिप्लेशमेंट, फेल ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, नवीन कनेक्शन प्रदान करने, विद्युत चोरी की सघन जांच कर प्रकरण तैयार करने एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही मैदानी स्तर के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने, लाइन लॉस में कमी लाने एवं बकाया वसूली में तेजी लाने, विद्युत विस्तार हेतु किये जा रहे निर्माण कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने संबधित 33/11 के.व्ही. लाइनों के तकनीकी व्यवधानों पर चर्चा करते हुए निदान के उपाय सुझाए तथा सतत् विद्युत व्यवस्था बनायें रखने के लिए सभी मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होने सभी अधिकारियों को सजग रहकर कंपनी द्वारा निर्धारित समस्त जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके। समीक्षा बैठक में अति.मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप तथा क्षेत्र के सभी सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,