अवर्गीकृत

रेलवे सेकरसा मैदान बना शराब खोरी का अड्डा, बॉक्सर हितेश तिवारी ने लगाए गंभीर आरोप

डेस्क

बॉक्सर, सामाजिक कार्यकर्ता और हिंदुत्व को समर्पित हितेश तिवारी ने सेकरसा मैदान को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं । अगर उनके आरोप सच है तो फिर यह रेलवे के लिए बेहद शर्मनाक विषय है। हितेश तिवारी का आरोप है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे का सेकरसा मैदान, जहाँ पर महेंद्र सिंह धोनी जैसे क्रिकेटर इस ग्राउंड में खेल चुके है उस ग्राउंड को अधिकारी एन॰एन॰ राव एवं AGM के सेकेटरी पी॰प्रसाद राव के द्वारा आहता खोल के रखा गया है। आरोप लगाया गया है कि पैसे लेकर लोगों को ग्राउंड में प्रवेश दिया जाता है और उसके बाद मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया जाता है।यह रोज़ की हक़ीक़त है।

हितेश तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस कृत्य में एन॰एन॰ राव के आलावा AGM सेकेटरी SECR पी॰ प्रसाद राव की भी अहम भूमिका होती हैं । कहते है इसी कड़ी में जब हितेश तिवारी ने इसका विरोध किया तो पी॰ प्रसाद राव ने अपना आपा खो दिए और रितेश तिवारी के साथ अभद्रता की। मीडिया से चर्चा करते हुए हितेश तिवारी ने कहा कि एन एन राव एक रिटायर्ड रेल कर्मी है जिसे रिटायरमेंट के बाद मिलीभगत के तहत रेलवे सेकरसा मैदान की जिम्मेदारी दी गई है ,लेकिन वे जिम्मेदारी निभाने की बजाय मैदान को शराब खोरी का अड्डा बना चुके हैं। क्षेत्र के एक सजातीय नेता की करीबी की वजह से उन्हें कोई कुछ नहीं कहता और इसी का वे बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं। हितेश तिवारी का आरोप है कि सेकरसा मैदान में खुलेआम शराब खोरी होती है और उन्होंने इसके सबूत में एक वीडियो भी मीडिया को उपलब्ध कराया है। हलाकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं कि यह वीडियो सेकरसा मैदान का है या इसमें आरोप लग रहे व्यक्तियों की भूमिका है, लेकिन अगर हितेश तिवारी के आरोप सही है तो फिर इसकी जांच होनी चाहिए क्योंकि खेल के साथ इस तरह का खेल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता

“बहुत पुराना SECR के पास एक मैदान हैं जिसमें एन॰एन॰ राव इंचार्ज हैं ग्राउंड का यह एन॰एन॰ राव रेलवे से रिटायर कर्मी हैं जो रेल्वे के मैदान का भी रिटायरमेंट के बाद इंचार्ज बना ….. पढ़े लिखे लड़के रेल्वे में बेरोज़गार रेल्वे भी रिटायर कर्मी में मेहरबान ..”.

हितेश तिवारी

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...