जांजगीर चाँपा

युवक की हत्या का मामला उजागर…..दो आरोपी गिरफ्तार, साथ बैठकर पी शराब फिर कर दी हत्या,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – चौकी नैला क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिवनी-बोड़सरा के इंदिरा आवास मोहल्ले के समीप खेत की ओर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी कविता ठाकुर स्वयं फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर एक युवक का शव पड़ा देखा और तत्काल इसकी सूचना चौकी नैला पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मर्ग क्रमांक 92/2025 धारा 194 बीएनएस के तहत प्रारंभिक जांच शुरू की गई। शव की स्थिति और आसपास के साक्ष्यों को देखते हुए यह मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हुआ।

जांच के दौरान मिली जानकारी के अनुसार, मृतक और आरोपी आपस में परिचित थे और घटना की रात सभी ने साथ बैठकर शराब का सेवन किया था। नशे की हालत में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया।
शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा तेजी से कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलन और अन्य कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस जघन्य वारदात से लोगों में आक्रोश है, वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज, गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिरगिट्टी में जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र बचाने का लिया संकल... मस्तूरी:- जिस पोते को गोद में खिलाया, उसी ने दादा की बेरहमी से की हत्या, लात-घूंसों से पीटकर उतारा म... नौकरी और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, क्यू नेट पिरामिड स्कीम में फंसाया, कई बने ... 20 हजार रुपये और जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को लोहे के हुक से पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा ... छठ महापर्व का भव्य आगाज, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जल में प्र...