जांजगीर चाँपा

देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा… चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली लाश, 2 की तलाश जारी

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में शुक्रवार को पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। हसदेव नदी के तेज बहाव में तीन छात्र बह गए। शुक्रवार देर रात तक चले सर्चिंग अभियान के बाद अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोक दिया गया था। शनिवार को दोबारा शुरू किए गए अभियान में एक छात्र पवन लाल का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दो अन्य छात्र सचिन सिंह और मुरारी साहू की तलाश अभी जारी है। हादसे के बाद पिकनिक स्पॉट में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार बिलासपुर जिले के चौकसे कॉलेज के आठ छात्र-छात्राएं शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 2.30 बजे के बीच बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी पहुंचे थे। इनमें चार छात्र और चार छात्राएं शामिल थीं। सभी हसदेव नदी के किनारे पिकनिक मना रहे थे। इसी दौरान तीन छात्र नदी किनारे सेल्फी लेने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का अचानक पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में जा गिरा।

उसे बचाने के प्रयास में उसके दो साथी भी नदी में कूद गए। देखते ही देखते तीनों छात्र तेज धारा की चपेट में आकर बह गए। साथ मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर सैनिकों की गोताखोर टीम को भी बुलाया गया और नदी में सर्चिंग शुरू की गई। शुक्रवार शाम से देर रात तक तीनों छात्रों की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।शनिवार सुबह फिर से गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने नदी में तलाश शुरू की। अभियान के दौरान पवन लाल का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम अब सचिन सिंह तथा मुरारी साहू की तलाश में जुटी हुई है। हादसे की खबर से छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के अनुसार पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और लापता दोनों छात्रों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख,