छत्तीसगढ़

ठाकुर सुरेंद्र सिंह क्षत्री ने जगन्नाथपुरी पहुंचकर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामना

डेस्क

रविवार को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उल्लास के साथ मनाया। हालांकि इस दौरान अमर अग्रवाल बिलासपुर में मौजूद नहीं थे लेकिन फिर भी आधा शहर उनके बैनर पोस्टर से पट गया। कुछ दिन पहले ही पूर्व मंत्री अपना जन्मदिन धार्मिक नगरी जगन्नाथपुरी में मनाने के लिए जगन्नाथपुरी रवाना हो गए थे ।आगामी 24 सितंबर तक वे जगन्नाथपुरी में ही रहेंगे ,लेकिन उनके खास समर्थक और मल्हार नगर पंचायत के अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह क्षत्री अपने करीबियों के साथ पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देने सड़क मार्ग से लंबी दूरी तय करते हुए जगन्नाथपुरी पहुंच गए।

जहां रविवार दोपहर को ठाकुर सुरेंद्र सिंह क्षत्री, मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद सिंह, ठाकुर टुकेश सिंह, उदयसिंह, संजय पांडे के साथ उस होटल में पहुंच गए जहां अमर अग्रवाल ठहरे हुए थे। अमर अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें बुके प्रदान करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। मल्हार से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने जगन्नाथपुरी तक पहुंचने की इस भावना की सराहना करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने सभी से आत्मीय भेंट की और उनके प्रति आभार जताया। साथ ही कहा कि अपना जन्मदिन भगवान जगन्नाथ की शरण में मनाते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ की तरक्की और शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,