छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में अब तक 16 नामांकन पत्रों की खरीदी, अब तक 4 प्रत्याशियो ने दाखिल किया परचा

4 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अरुण साव अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके लिए जुलूस गांधी चौक से निकलेगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

प्रदेश में बिलासपुर लोकसभा सीट महत्वपूर्ण मानी जाती है ।यहां इस बार त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन नामांकन पत्र जमा करने के लिए अब केवल 3 दिन ही शेष है और अब तक तीसरे कोण यानी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के उम्मीदवार का दूर-दूर तक अता पता नहीं है । पार्टी ने तो अब तक प्रत्याशी का एलान तक नहीं किया है। इसलिए जोगी कांग्रेस द्वारा इस बार चुनाव नहीं लड़ने की अटकलें तेज हो रही है। अगर ऐसा हुआ तो फिर मुकाबला सीधे-सीधे भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच होगा। अब तक निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार ने नामांकन पत्र लिया है। इसके अलावा बसपा के उम्मीदवार ने भी पर्चा लेकर सनसनी पैदा करने की कोशिश की है, क्योंकि जोगी कांग्रेस और बसपा के बीच गठबंधन की बात कही जा रही थी और अब तक बसपा ने 8 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बिलासपुर सीट अजीत जोगी की पार्टी के लिए छोड़ने की बात कही जा रही थी, लेकिन बसपा के उम्मीदवार ने बिलासपुर से भी नामांकन पत्र लेकर अजीत जोगी को सीधे-सीधे चुनौती पेश की है।

बिलासपुर में इस बार भी गंभीर प्रत्याशियों की कमी है ।अब तक यहां 16 नामांकन पत्रों की खरीदी की जा चुकी है। सोमवार को भी 5 नए संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। सोमवार को नामांकन पत्र खरीदने वालों में मरवाही के शंभू प्रसाद शर्मा, मोवा रायपुर के संदीप तिवारी, सेमरताल कोनी के डॉक्टर शैलेंद्र साहू, मस्तूरी की उर्मिला तिवारी और लोरमी के होरी लाल अनंत रहे। वहीं सोमवार को 3 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक नामांकन पत्र भरने वालों की कुल संख्या 4 हो चुकी है। सोमवार को सालिक राम जोगी, संदीप कुमार और संतोष कौशल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन प्रक्रिया की असली शुरुआत मंगलवार से होगी। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव अपना नामांकन दाखिल करेंगे । इससे पहले सुबह 11:00 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में एक सभा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। यहां से दोपहर 1:00 बजे रैली की शक्ल में अटल श्रीवास्तव अपना नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे । वहीं 4 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अरुण साव अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके लिए जुलूस गांधी चौक से निकलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम,