बिलासपुर

रेल यात्रियों के लिए सूचना, कई ट्रेनों को किया जा रहा रद्द, निर्माण कार्य के लिए किया जा रहा ब्लॉक…

रमेश राजपूत

बिलासपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित चुचुहियापारा फाटक में लोगों के सुरक्षित आवागमन सुविधा के लिए सीमित ऊंचाई अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने चार चरणों में दिनांक 10 नवम्बर, 11 नवम्बर, 13 नवम्बर तथा 16 नवम्बर को ब्लाॅक लिया गया है। ब्लाॅक के दौरान इसके सभी बाक्सों को कट एंड कवर विधि द्वारा स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप विभिन्न दिनों में कुछ यात्री गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाडियां:-

1 दिनांक 10 नवम्बर 2019 को गाडी संख्या 18801 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2 दिनांक 13 एवं 17 नवम्बर 2019 को गाडी संख्या 18803 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3 दिनांक 13 एवं 16 नवम्बर 2019 को गाडी संख्या 18802 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4 दिनांक 10 नवम्बर 2019 को गाडी संख्या 18804 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5 दिनांक 09 एवं 12 नवम्बर 2019 को गाडी संख्या 58204 रायपुर-गेवरारोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
6 दिनांक 10 एवं 13 नवम्बर 2019 को गाडी संख्या 58203 गेवरारोड-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
7 दिनांक 10, 13 एवं 16 नवम्बर 2019 को गाडी संख्या 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
8 दिनांक 16 नवम्बर 2019 को गाडी संख्या 68732/68731 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
9 दिनांक 10, 13 एवं 16 नवम्बर 2019 को गाडी संख्या 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
10 दिनांक 16 नवम्बर 2019 को गाडी संख्या 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू रद्द रहेगी।
11 दिनांक 17 नवम्बर 2019 को गाडी संख्या 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
12 दिनांक 16 नवम्बर 2019 को गाडी संख्या 58212 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाडियां –

01 दिनांक 10 एवं 13 नवम्बर 2019 को गाडी संख्या 58118 गोंदिया-झारसुगडा पैसेंजर रायपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा रायपुर से गोंदिया के लिए रवाना होगी। उपरोक्त तिथि में 58118/58117 झारसुगडा-रायपुर-झारसुगडा के बीच रद्द रहेगी।
02 दिनांक 16 नवम्बर 2019 को गाडी संख्या 58118 गोंदिया-झारसुगडा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर से गोंदिया के लिए रवाना होगी। उपरोक्त तिथि में 58118/58117 झारसुगडा-बिलासपुर-झारसुगडा के बीच रद्द रहेगी।
03 दिनांक 16 नवम्बर 2019 को गाडी संख्या 18239 गेवरारोड-ईतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस बिलासपुर से ईतवारी के लिए रवाना होगी तथा गेवरारोड-बिलासुपर के मध्य रद्द रहेगी।
04 दिनांक 15 नवम्बर 2019 को टाटानगर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 58113 टाटानगर-बिलासपुर पैसेंजर झारसुगडा स्टेशन में समाप्त होगी तथा दिनांक 17 नवम्बर को झारसुगडा से टाटानगर के लिए रवाना होगी। दिनांक 16 नवम्बर को 58113/58114 बिलासपुर-झारसुगडा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

देरी से रवाना होने वाली गाडियां –

1 दिनांक 15 नवम्बर 2019 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12101 एलटीटी-हावडा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी।
2 दिनांक 15 नवम्बर 2019 को पुणे से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12129 पुणे-हावडा आजाद हिंद एक्सप्रेस 04.30 घंटे देरी से रवाना होगी।
3 दिनांक 15 नवम्बर 2019 को पोरबंदर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस 03.30 घंटे देरी से रवाना होगी।
4 दिनांक 15 नवम्बर 2019 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावडा मेल 03 घंटे देरी से रवाना होगी।
5 दिनांक 16 नवम्बर 2019 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए कम से कम गाडियों को रद्द/गंतव्य से पहले समाप्त/पुनर्निधारित करने का प्रयास किया गया है। तथापि यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।

इसके अलावा निम्न गाड़ियां भी प्रभावित रहेगी

1 दिनाँक 10 नवम्बर से 16 नवम्बर तक 08760/08761 रायपुर-रायगढ़-रायपुर पूजा स्पेशल रद्द रहेगी।
2 दिनांक 16 नवम्बर को 06647 बिलासपुर-कोरबा स्पेशल रद्द रहेगी।
3 दिनांक 16 नवम्बर को 22647 कोरबा-त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस बिलासपुर से प्रारंभ होगी तथा कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त