बिलासपुर

मच्छरों के आतंक से थर्राया बिलासपुर, कैसे करें मुकाबला, निगम का फागिंग मशीन ही है जब खराब

सत्याग्रह

बिलासपुर।दो दिन पहले ठंड कम क्या हुई अचानक मच्छरों का आतंक बढ़ गया। बिलासपुर शहर वैसे भी मच्छरों की वजह से कुख्यात रहा है । साल के अधिकांश महीनों में मच्छरों का आतंक रहता है ।गर्मी के एक-दो महीने ही मच्छरों से कुछ राहत मिलती है ।ठंड में वैसे भी मच्छरों का खासा प्रकोप रहता है, लेकिन इस बार फरवरी महीने में 6 तारीख को ठंड जरा कम क्या हुई अचानक लोगों ने महसूस किया कि उनके घरों में जैसे मच्छरों ने हमला सा कर दिया हो ।

।शहर के अधिकांश भागों में यही स्थिति नजर आई। खासकर हेमू नगर, शंकर नगर ,तोरवा, रेलवे कॉलोनी और सरकंडा क्षेत्र में लोग मच्छरों के आतंक से थर्रा उठे। गुरुवार को ही नगर निगम पार्षदों और आयुक्त के साथ बैठक के दौरान बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने इस और इशारा करते हुए कहा था कि बिलासपुर में लोग मच्छरों से परेशान हैं लेकिन निगम का स्वास्थ्य और सफाई अमला इस ओर से गाफिल है। किसी तरह की कोई कार्यवाही मच्छरों से निपटने नहीं की जा रही। ना तो नालियों की नियमित सफाई हो रही है और ना ही दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है । लाखों रुपए खर्च कर फागिंग मशीन मंगाए गए थे वह भी नगर निगम के गोदाम में पड़े पड़े जंग खा रहे हैं।

उन्होंने सफाई विभाग के प्रमुख डॉ ओंकार शर्मा को निर्देश देने की बात कही कि वे इस दिशा में तुरंत कार्यवाही आरंभ करें, लेकिन नगर निगम उनकी बातों को गंभीरता से ले रहे है ऐसा लगता नहीं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जब सत्याग्रह news.in ने महापौर से बातचीत कर यह पता लगाने की कोशिश की कि आखिर क्यों नगर निगम का स्वास्थ्य अमला वार्डों में मच्छरों से निपटने फागिंग मशीन का सहारा नहीं ले रहा तो उन्होंने हैरान करते हुए कहा कि फागिंग मशीन खराब पड़े जिन्हें जल्दी सुधार कर वार्डों में फागिंग करने का दावा उन्होंने किया । शहर में बड़े पैमाने पर नाली निर्माण तो किया गया है लेकिन अधिकांश जगहों में गहरे तक बना दी गई है इन नालियों में पुख्ता निकासी की व्यवस्था नहीं है, लिहाजा यह नालियां स्वाभाविक रूप से मच्छरों के प्रजनन केंद्र के रूप में तब्दील हो गए हैं ।खतरनाक मच्छरों के लार्वा इस में पल रहे हैं जो शाम होते ही लोगों के घरों पर अटैक करते हैं । बिलासपुर में ही मच्छरों से निपटने हर महीने लोग करोड़ों रुपए का मच्छर मार अगरबत्ती, लिक्विड ,कॉइल, क्रीम आदि इस्तेमाल करते हैं । जितने नए मकान बन रहे हैं सब में लोग जालियों से मकान को पूरी तरह मच्छरों से सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन फिर भी मच्छरों की संख्या ईतनी अधिक है कि ऐसे घर भी मच्छरों से बचबीनही पा रहे, लिहाजा जरूरी है कि इस मौसम में लगातार वार्डों में फागिंग की जाए। नालियों की नियमित सफाई हो, उसमें जला हुआ तेल और दवाइयां डाली जाए ,तभी मच्छरों की संख्या पर काबू पाया जा सकता है ,नहीं तो जल्द ही यह शहर उन महा मारियो की चपेट में होगा जो मच्छरों की वजह से फैलते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस