मल्हार

कार्य के प्रति जिम्मेदार मितानिनों का किया गया सम्मान, नगर पंचायत मल्हार में मनाया गया मितानिन दिवस….

मल्हार- महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाली मितानिनों को अपने विभाग के साथ ही स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यो की जिम्मेदारी भी सौंपी जाती है, जिस दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना बड़ी चुनौती है, इन्ही चुनौतियों का हंसते हुए सामना करने वाली मितानिनों का सम्मान मितानिन दिवस के अवसर पर नगर पंचायत मल्हार में अध्यक्ष ठा. सुरेंद्र सिंह क्षत्री के हाथों किया गया। इस दौरान उनके कार्यो की सराहना करते हुए उनके कार्य के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की गई और साड़ी, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। क्षेत्र में इन्ही मितानिन कार्यकर्ताओ के कंधों पर विभिन्न स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभाग के कार्यो की जिम्मेदारी है, जिनका सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मंगलीन बाई कैवट, यशोदा बाई वर्मा, सुखन बाई कैवट, निर्मला धीवर, राधिका कश्यप, बगला बाई जास्कर, छेड़ोन बाई, अंजू राय, सुनीता मधुकर सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी पूर्णेदु तिवारी, पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा VIDEO बिलासपुर:- यातायात नियमों को मुंह चिढ़ाते "लैला मजनूं"….नियमों को खुलेआम दे रहे चुनौती, युवाओं... तेज रफ्तार कार का कहर...भारतमाला सड़क पर बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार… मस्तूरी में दर्दनाक हादसा सीपत: बारात में खूनी झड़प…डांस के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, कई घायल,