बिलासपुर

पुलिस विवेचना में अपडेशन के लिए कार्यशाला का आयोजन, पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- इन दिनों पुलिस को तकनीकी स्तर पर विवेचना के स्तर को सुधारने कवायद की जा रही है इसके तहत स्थानीय पुलिस के अधिकारियों और विवेचनाकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था, बिलासागुड़ी में उक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ बिलासपुर आईजी प्रदीप गुप्ता द्वारा किया गया जिन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को दक्ष बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली और विवेचना के दौरान आने वाले परेशानियों से निपटने टिप्स दिए। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अपराध की विवेचना में तकनीकी साक्ष्यों के महत्व और मोबाइल फॉरेंसिक से होने वाले फायदे की जानकारी दी उन्होंने सीसीटीवी के महत्व को लेकर भी अहम जानकारियां उपस्थित विवेचना अधिकारियों को दी, मंगलवार को उक्त प्रशिक्षण का समापन किया गया जिसमें पुलिस सुधार के परिपेक्ष में सॉफ्ट स्किल विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया जहां उप पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू ने सॉफ्ट स्किल से पुलिस को होने वाले फायदे और आम जनता से बेहतर कम्युनिकेशन बनने की जानकारी दें वही साइबर क्राइम के विषय पर भी चर्चा की गई जहां एटीएम क्लोनिंग, सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि से संबंधित होने वाले अपराधों की विवेचना तथा सीडीआर एनालिसिस एवं यूपीआई के माध्यम से हो रहे धोखाधड़ी के संबंध में भी जानकारी दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार