महासमुंद

गाँजा तस्करी :- उड़ीसा से गाँजा लेकर रायपुर की ओर आ रहे 2 आरोपी गिरफ्तार… कार से 50 किलोग्राम गाँजा जब्त

रमेश राजपूत

महासमुंद – जिले की बसना और साइबर सेल में एक बार फिर 2 गाँजा तस्करों को पकड़ा है, जिनकी कार से 50 किलोग्राम गाँजा बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं अवैध गाँजा तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया हैं, जिस क्रम में 6/8/23 को मुखबीर से सूचना मिली कि कार क्रमांक CG17KK5397 मेंं आरोपी उड़ीसा तरफ से अवैध गांजा तस्करी कर रायपुर तरफ बिक्री करने जा रहे हैं, जहाँ नाकेबंदी कर कार क्रमांक सीजी 17 के के 5397 को रोक कर चेक किया गया और पूछताछ पर संदेहियो द्वारा अपना नाम धनु मंडावी पिता लखन उम्र 38 वर्ष निवासी आजाद चौक जिला बलौदा बाजार और सैयद अशफाक पिता सैयद यूसुफ उम्र 44 वर्ष निवासी यदुनंदन नगर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर का होना बताएं आरोपियों के कब्जे से 50 पैकेट कुल 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया,जिनके खिलाफ बसना में धारा 20b एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के दिशा निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव के कुशल मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केसरी के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी नसीमुद्दीन. आर -छत्रपाल और थाना बसना से निरीक्षक शिवानंद तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक रनसाय मिरी प्रधान आर ललित पटेल मानो यादव आरक्षक नरेश बरिहा वीरेंद्र साहू की सराहनीय भूमिका रही

error: Content is protected !!
Letest
हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज...