जांजगीर चाँपा

पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम… घर में मिले तीन शव,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के चौकी नैला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही घर में पिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव मिलने की खबर सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने कीटनाशक जहर सेवन कर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले रमेश का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। परिवार के अनुसार 16 जून को रमेश अपनी पत्नी को वापस घर लाने के लिए मायके गया था, लेकिन पत्नी ने वापस आने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह अकेला ही अपने घर लौट आया था। बुधवार सुबह मृतक का पिता परदेसी राम पटेल धान कुटवाने के लिए ग्राम कटनाई गया हुआ था। इसी दौरान करीब 11:30 बजे उसे सूचना मिली कि उसका बेटा और दोनों नाती घर में अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा, जहां रमेश कुमार पटेल और उसके दोनों बच्चों के शव मिले।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके को सुरक्षित किया और जांच शुरू की।

सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे स्वयं घटनास्थल पर पहुंचीं और अधिकारियों के साथ पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पुलिस टीम को हर एंगल से जांच करने के निर्देश दिए। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पूरी पुष्टि हो सकेगी। एक पिता द्वारा अपने ही बच्चों के साथ ऐसा कदम उठाए जाने की घटना से पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों में इस हृदयविदारक घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...