जांजगीर चाँपा

बड़ी कंपनी में काम दिलाने का झांसा देकर 1 लाख 74 हजार की धोखाधड़ी… पीड़ित की शिकायत पर आरोपी महिला गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – बड़ी कंपनी में काम दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 1 लाख 74 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार कर ली गई है, जो काम के बदले फोन पे के माध्यम पीड़ित युवक से पैसे ट्रांसफर करवाई थी। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामनरेश कश्यप थाना चांपा द्वारा 31.03.24 को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर अपने साथ 01 लाख 74 हजार रूपये की धोखाधडी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमे दिसंबर 2022 को आरोपिया ज्योति देवांगन जो चाम्पा की है, जो गुड़गांव में रहकर काम करती है। प्रार्थी को फेसबूक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आया जिसको स्वीकार करने के बाद आरोपीया ज्योति देवांगन से उसके मोबाईल के माध्यम से आपस में दोनो का बातचीत होने लगा। जिसमे आरोपी ज्योति देवांगन बोली की वह मल्टी मिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट में अच्छे पद में काम कर रही है प्रोजेक्ट में काम करने के लिए कुछ लोगों की आवश्यकता है। आप भी इसमे काम कर लो अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है बोलकर प्रार्थी को झांसे में ले ली और अलग-अलग किस्तो में कुल 1,74,000/ रुपये आरोपिया ज्योति देवागन ने अपने खाता पर फोनपे के माध्यम से ले लिया गया। प्रार्थी द्वारा मल्टी मिलियन डालर के प्रोजेक्ट के बारे में पूछने व उसमे जो काम है वो बताओ जिसके लिए आपने पैसे लिए है बोलने पर अरोपिया ने कहा की आपका लाइसेन्स बाद में मिलेगा कहकर टालती रही और आज तक ना तो कोई मल्टी मिलियन डालर का कोई प्रोजेक्ट नहीं दिखा। प्रार्थी द्वारा अपनी रकम मांगने पर उसे भी वापस नहीं दे रही है। अरोपिया द्वारा झांसा देकर छलकपट धोखाधड़ी कर रुपये ठग ली है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अरोपिया ज्योति देवांगन के विरूद्ध थाना चाम्पा में धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले में आरोपी महिला को थाना चाम्पा पुलिस द्वारा पकड़ा गया जिससे धोखाधड़ी करने के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने तथा आरोपिया के विरूद्ध सबुत पायें जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. डॉ नरेश पटेल, सउनि मुकेश कुमार पांडेय, महिला प्रआर श्यामा जायसवाल, आर. डिकेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...