बिलासपुर

6 लाख की चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता…शातिर चोर छोटू उर्फ बंबइया के द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम, 3 लाख के आभूषण बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में 7 महीने पहले गौरव मिश्रा के घर का ताला तोड़कर किसी अज्ञात चोर ने सोने के मंगल सूत्र 2 सेट , सोने की चूड़ी 1 सेट , सोने का चैन 1 सेट एवम चांदी के अन्य आभूषण कीमती करीब 6 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया था, मामले में थाना तोरवा में धारा 457 ,380 भादवि के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना किया जा रहा था। अज्ञात चोरों के बारे में पतासाजी के दौरान मुखबीर के माध्यम से एसीसीयू टीम को सूचना मिला की अटल आवास देवरीखुर्द निवासी शातिर चोर छोटू उर्फ बंबइया जो कि काफी समय से फरार है, उसके द्वारा अपने भाई भीम कुमार साहू के नाम पर मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी में कुछ सोने का आभूषण जमा कर गोल्ड लोन लिया गया है। इस आधार पर भीम कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया ।

चोरी के गहनों को अपने घर के छत में छुपाया था…

पूछताछ में भीम कुमार साहू ने बताया कि 28 सितंबर 2023 में उसका भाई शातिर चोर छोटू उर्फ बंबइया धारा 307 आईपीसी के मामले में राजनांदगांव जेल में बंद हुआ था , जिससे मिलने भीम कुमार साहू गया था , तब छोटू उर्फ बंबइया ने भीम कुमार साहू को बताया कि अपने घर के छत के ऊपर रखे गमले में एक 1 मंगलसूत्र, एक 1 सोने का चैन एवं कान का झुमका छुपाकर रखा है , जिसको कहीं दूसरी जगह छुपा देना । वापस आकर भीम कुमार साहू छत के ऊपर जाकर चेक किया जहां उसे गहने मिल गए ।

मणप्पुरम फाइनेंस में रखा गिरवी

आरोपी भीम कुमार साहू को डर था कि किसी सराफा दुकान में गहनों को बेचने पर पकड़ा जा सकता है इसलिए मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी व्यापार विहार शाखा में गिरवी रखकर लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए लोन लिया है। मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी में गहनों को गिरवी रखते समय बैंक द्वारा भराए जाने वाले डिक्लेरेशन फॉर्म में भीम कुमार साहू ने बताया कि उक्त गहने उसकी शादी में पत्नी को मिले थे । मामले में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी व्यापार विहार शाखा से उक्त आभूषणों को जप्त करने की कार्यवाही की जा रही है , आरोपी भीम कुमार साहू को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है ।

चोरी का सामान छिपाने के आरोप में पूर्व में जा चुका है जेल…

करीब तीन माह पूर्व शातिर चोर छोटू उर्फ बंबईया थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा क्षेत्र में एक घर में चोरी किया था , उक्त मामले में बरामद सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम को अपने भाई भीम कुमार साहू के पास रखा था, उक्त मामले में आरोपी भीम कुमार साहू को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तोरवा अंजना केरकेट्टा , सहायक उप निरीक्षक भरत राठौर , एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह , देव मुन पुहुप , आरक्षक सरफराज खान, सत्य कुमार पाटले , तरुण केसरवानी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...