मस्तूरी

अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को मिली सफलता, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार… अवैध संबंध बनी हत्या की वजह

रमेश राजपूत

बिलासपुर- मस्तूरी थाना क्षेत्र में किसान परसदा में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है, जिन्होंने मिलकर युवक की हत्या ईट से सिर पर कई बार वार कर की थी। मामले में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक देवप्रसाद सूर्यवंशी का आरोपी सूरज भवानी की बहन से अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी आरोपी सूरज भवानी को थी, जिसने पिछले दिनों अपनी बहन और मृतक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था, तब से आरोपी सुरन भवानी मृतक देव प्रसाद की हत्या करने की योजना बना रहा था,

घटना के दिन आरोपी सूरज भवानी और अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर उसने हत्या की योजना बनाई और मृतक देव प्रसाद के साथ ले जाकर उसे शराब पिलाई जिसके बाद रात होने पर उन्होंने मिलकर ईट से हमला कर देव प्रसाद की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर साक्ष्य को बरामद कर लिया है।

पुलिस की सूझबूझ से पकड़े गए आरोपी

इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस ने अपनी जांच की शुरुआत सही दिशा में जारी करते हुए ग्रामीणों से मृतक के संबंध में पूछताछ की जिसमे पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे, इसके अलावा मृतक को अंतिम दिन किसके साथ देखा गया इसकी जानकारी भी पुलिस को मिली, फिर पुलिस ने शक के आधार पर सूरज भवानी और उसके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया और फिर कड़ाई से पूछताछ की गई, तब आरोपियों ने हत्या की वहज और हत्या का खुलासा किया।

जिन्होंने बताया कि वह देव प्रसाद की हत्या करने की पूर्व से योजना बना रहा था। मामले में मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह एवं टीम ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का खुलासा कर दिया जो सराहनीय है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...