पचपेड़ी

धान की फसल काटने के विवाद में खूनी संघर्ष… दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट, दोनों ही पक्षो के लोग हुए घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

(SGN)मस्तूरी/पचपेड़ी- शनिवार को पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलसों में फसल काटने के विवाद में दो परिवारों के बीच जमकर खूनी संघर्ष चला जिससे आहत दोनों ही परिवार के लोगों को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मामले की शिकायत के बाद स्थानी पुलिस ने दोनों ही पक्षों के शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है इन मामलों में ताज्जुब की बात यह है कि दोनों ही परिवार ने एक दूसरे के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया है।

लेकिन पुलिस ने एक परिवार के खिलाफ बलवा का केस दर्ज किया है तो वही दूसरे परिवार के खिलाफ मामूली धारा जोड़कर कार्यवाही करने की बात कह रही है मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 12:30 ग्राम जलसो अंतर्गत कटहा खार में अपने कृषि जमीन में लगे फसल कों देखने के उद्देश्य से राधे लाल कुरासी देवेन्द्र कुरासी, हुसैन कुरासी, गौतम कुरासी गए हुए थे।

जहां महेन्द्र यादव अपनी पत्नी सेवती यादव, भानू प्रताप यादव, शंकर यादव, कृतेश यादव के साथ फसल की कटाई कर रहे थे। इस बीच यादव और कुरासी परिवार के बीच फसल काटने को लेकर विवाद हो शुरू हो गया। विवाद में दोनो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले जिससे दोनो ही पक्षों के लोगो को गंभीर चोटे आई है।

जिनको बिलासपुर स्थित सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दे एक ओर कुरासी परिवार आरोप लगा रहे है की खेत में लगे फसल को महेन्द्र यादव के परिवार काट रहे थे। जिसका विरोध करने पर उन्होंने हमला कर दिया तो वही महेन्द्र यादव का आरोप है की राधे लाल कुरासी अचानक मेरे खेत का फसल काट रहे हो करके उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।

इधर मामले में पचपेड़ी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही मामले की वास्तविक स्थिति पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत