खरसिया

बस्ती में भालू़ओं का आतंक, हमले में दो ग्रामीणों की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल…..एक का सिर किया धड़ से अलग

डेस्क

खरसिया- प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र देवगांव के पास छोटे पंडरमुड़ा निवासी दो ग्रामीणों पर खूंखार भालू ने हमला करते हुए उन्हें मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है क्योंकि भालू ने इतने खूंखार तरीके से ग्रामीण की हत्या की है कि जिसने भी इस घटना के बारे में सुना है उनके होश उड़ गए। आतंकी भालू ने एक ग्रामीण का सिर धड़ से अलग कर दिया।शनिवार सुबह हुई यह घटना ग्राम देवगाँव से सूती ग्राम के बीच की है, जहाँ जंगली भालू के हमले से छोटेपण्डरमुड़ा निवासी फागुराम राठिया और सूती निवासी गेंदलाल सिदार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद खरसिया विधायक व मंत्री उमेश पटेल गांव पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधाया और वन अमला को जनहानी रोकने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मृतको के परिजनों को वन विभाग ने 25-25 हजार रुपए सहायता राशि देने की बात कही है, दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, साथ ही वन विभाग खूंखार भालू को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2...