छत्तीसगढ़

प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक, डिस्पोज किया जा रहा मुर्गियों और बटेर को, कलेक्टर ने चिकन न खाने दी सलाह….

डेस्क

कोरिया- जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में मुर्गियों व बटेरों में फैले संक्रमण के मद्देनजर यहां मुर्गियों व बटेरों को डिस्पोज किया जा रहा है, ताकि इलाके में बर्ड फ्लू न फैल पाए, जहाँ अब तक 3300 मुर्गी–बटेर की मौत होने और बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद बाकी मुर्गियों को डिस्पोज किया जा रहा है, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बरती जा रही एहतियातों के तहत हैचरी के 1 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी पोल्ट्री फॉर्म एवं मीट-मटन की दुकानों को भी हटाया जा रहा है, वही कलेक्टर डोमन सिंह ने लोगों को चिकन नहीं खाने की सलाह दी है।

दरअसल शासकीय हेचरी बैकुण्ठपुर में एवीयन एन्फ्लुएन्जा अर्थात बर्ड फ्लू से मुर्गियों के मृत्यु होने की पुष्टि भोपाल के लैब में होने के पश्चात शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शासकीय हेचरी बैकुण्ठपुर में रखे गये सभी 3 हजार मुर्गियों, 4 हजार चूजों एवं 2 हजार 500 अण्डे सहित 40 क्विंटल दाने आदि को नष्ट किया गया है। सरकारी हैचरी व इससे सटे करीब एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले घरों में पल रही मुर्गियों को भी डिस्पोज किया गया, इसके लिए विभाग की ओर से मुर्गियों को डिस्पोज करने संबंधी नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क...