स्वास्थ्य

ओपीडी बंद होने से भटकते रहे मरीज

डेस्क

लोकसभा में पारित राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक के विरोध की आहट बिलासपुर में भी सुनाई पड़ी। बुधवार को आईएमए के आह्वान पर निजी हॉस्पिटल के ओपीडी बंद रहे, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही मरीज हॉस्पिटल के चक्कर कटाते नजर आए। हालकि शासकीय हॉस्पिटल में इसका असर कम ही रहा। लेकिन बिलासपुर के आइएमए के पदाधिकारियों ने सीएमडी चौक आइएमए भवन में बैठक आयोजित की थी। जिसमे आइएमए के सभी पदाधिकारियों ने नये बिल पर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह विधेयक डाक्टरों के हित में नहीं है। इससे इलाज और चिकित्सा सुविधाएं महंगी होंगी और बोझ मरीजों की जेब पर पड़ेगा। आईएमए ने इसका विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ छह महीने के क्रैश कोर्स कर यूनानी या आयुर्वेदिक चिकित्सक एमबीबीएस चिकित्सक की बराबरी नहीं कर सकता है। बिल पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। मेडिकल कॉलेज की 50 फीसदी सीटें ओपन करने, एमबीबीएस में पांच साल पढ़ाई के बाद एग्जिट एग्जाम सरासर गलत है। आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने बताया कि लोकसभा में पास एनएमसी बिल को अलोकतांत्रिक और देश की स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाला काला बिल इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इस बिल के सेक्शन 32 के अनुसार सरकार द्वारा करीब 3.5 लाख अप्रशिक्षित व्यक्तियों को मॉडर्न एलोपैथी प्रैक्टिस की अनुमति दी जाएगी. इसके अनुसार सभी अप्रशिक्षितों को प्रैक्टिस की कानूनी मान्यता मिल जाएगी. इसे चिकित्सक समुदाय कभी स्वीकार नही करेंगा, क्योंकि यह देश की स्वास्थ्य सुरक्षा पर कुठाराघात होगा. जिसको लेकर आगे भी आंदोलन जारी रहने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...