क्राइम

अपनी प्रेमिका की हत्या कर खुद झूला फांसी पर, विवाद के बाद बढ़ी बात…..गुस्से में चाकू से गोद डाला प्रेमिका को फिर लगा ली फांसी

डेस्क

रायपुर– टिकरापारा थाना क्षेत्र से सामने आई इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या दो प्यार करने वाले भी एक दूसरे के जान के दुश्मन बन सकते है, यहाँ तक कि उसकी हत्या भी कर सकते है, तो इस वाकिये ने इस गलत फ़हमी को भी दूर कर दिया है, दरअसल एक प्रेमी ने ही अपनी ही प्रेमिका की धारदार हथियार से पहले हत्या कर दी फिर खुद भी फांसी पर झूल आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक फैमली ढाबा में शेफ थे, मृतक सुनील थापा नेपाल के काठमांडू के खोखरी गांव का रहने वाला था, जबकि मृतिका रामेश्वरी ध्रुव महासमुंद के पिथौरा की रहने वाली थी, फिलहाल हत्या के पीछे की वजह आपसी विवाद को बताया जा रहा है ,बीती रात ढाबा के करीब स्थित घर में दोनों के बीच देर रात तक वाद विवाद होता रहा, जो इतना बढ़ गया कि सुनील ने रामेश्वरी के सीने और पेट पर धारदार चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया और खुद भी मौके पर ही फांसी पर झूल गया। सुबह जब परिचितों ने उनके घर पर नजर दौड़ाई तो घर में बिखरा खून और फांसी पर लटकती सुनील की लाश पूरी कहानी बयां कर रही थी, हालांकि सुनील ने किस वजह से हत्या के बाद खुदकुशी की है इसका पता नहीं चल सका है, इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

प्रेम संबंधों की ऐसी परिणीति प्रेम शब्द के अर्थ को ही बदलती नज़र आ रही है, साथ रहने और एक दूसरे को पसंद करना ही क्या प्रेम है, तो अभी लोगो को और भी बहुत कुछ समझने की जरूरत है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार