कोटा

वाहन में पदनाम लगाकर घूमने वाले जनप्रतिनिधि पर नही हो रही कार्रवाई, आदर्श आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन….. निर्वाचन अधिकारी नही दिखा रहे गंभीरता

डेस्क

कोटा- त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत निर्वाचन प्रक्रिया जारी है, जिसके तहत आदर्श आचार संहिता भी प्रभावशील है, जिले में शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन संपन्न कराने अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। इसके बावजूद कई जनप्रतिनिधि आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर रहे है। ताजा मामला कोटा जनपद पंचायत क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ पूर्व जनपद सभापति अपनी गाड़ी में अपना पदनाम लिखा हुआ नेमप्लेट लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे है, और उन पर जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई भी नही कर रहे है।

मामले में जब अनुविभागीय अधिकारी से इसकी जानकारी मांगी गई तो उन्होंने उचित कार्रवाई के लिए निर्वाचन अधिकारी पर पलड़ा झाड़ते हुए सूचना देने की बात कही, इसके बाद भी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान यह वाहन परिसर के पास ही खड़ी रही और आदर्श आचार संहिता के नियमों को मुंह चिढ़ाती नज़र आई। जब भला निर्वाचन आयोग या अधिकारियों को ही इसकी गरज नही है तो अन्य लोग भी नियमों की धज्जियाँ उड़ाने से पीछे क्यो हटेंगे। कोटा जनपद पंचायत में भी निर्वाचन की प्रकिया जारी है, जहाँ मंगलवार को स्क्रूटनी की प्रक्रिया संपन्न हुई। बहरहाल अब देखना होगा ही आचार संहिता उल्लंघन के इस एक मामले के बाद निर्वाचन अधिकारी इसे संज्ञान में लेकर कोई कार्रवाई करते है या उन्हें और भी ऐसी गतिविधियों के माध्यम खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने के बाद इसकी सुध आती है।

error: Content is protected !!
Letest
बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार