बिलासपुर

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने लिया कब्जे में….

रमेश राजपूत

बिलासपुर– गौरतलब है कि मामले में नाबालिक पीड़िता ने अपने परिजनो के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 जनवरी को वह अपनी छोटी बहन के साथ देवकीनंदन स्कूल से सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर वापस अपने घर जा रही थी जबडापारा में उसके पड़ोसी दीपक सिंह अपने अन्य नाबालिग दोस्तो के साथ आकर पीड़िता को घर छोड़ने के लिये लिफ्ट देने बोला जिस पर पीड़िता नेे अपने परिचित तथा पड़ोस के होने से अपनी बहन के साथ उनके कार आई 10 कमांक सीजी 13 सी 3331 में बैठ गयी, आरोपीयो के द्वारा उन्हें घर ना छोड़कर बिरकोना की ओर सुनसान जगह पर ले गये और चाउमीन कोल्ड्रींग लाकर साथ खाये जहां पर कार चालक दीपक ने फोन कर अपने साथियों योगेश वर्मा , राहुल देवांगन को बुला लिया और जब पीड़िता गाड़ी से उतरी तो आरोपी योगेश वर्मा उसे पास के ही एक जर्जर मकान में ले गया उसके साथ जबरदस्ती करने लगा पीड़िता के मना करने पर उसे बेल्ट से मारपीट कर डरा धमका कर जबरन उसके साथ शारिरीक संबंध बनाया और किसी को नही बताने धमकी देकर वहा से चला गया उसके बाद अन्य आरोपी पीड़िता और उसकी छोटी बहन को वापस लाकर पुराना सरकंडा पुल के पास छोड़कर भाग गये घर पहुंच कर पीड़िता ने सारी घटना अपने परिजन पिता एवं सहेली को बताई और परिजन के साथ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसकी रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में धारा 376, 34 भादवि धारा 4 , 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय को दी गई, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल आरोपियों को पकड़ने के निर्देशन में थाना प्रभारी जे पी गुप्ता के नेतृत्व में आरोपीगणों की धरपकड के लिए टीम तैयार कर घटना स्थल जबड़ापारा, अरपापुल के पास से अशोक नगर बिरकोना तक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गई, जिसके अधार पर घटना पर प्रयुक्त सफेद रंग की कार कमांक सीजी 13 सी 3331 के वाहन मालिक दीपक सिंह ठाकुर सहित मुख्य आरोपी योगेश वर्मा व अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज, गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिरगिट्टी में जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र बचाने का लिया संकल... मस्तूरी:- जिस पोते को गोद में खिलाया, उसी ने दादा की बेरहमी से की हत्या, लात-घूंसों से पीटकर उतारा म... नौकरी और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, क्यू नेट पिरामिड स्कीम में फंसाया, कई बने ... 20 हजार रुपये और जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को लोहे के हुक से पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा ... छठ महापर्व का भव्य आगाज, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जल में प्र...