जांजगीर चाँपा

रायपुर से 27 लाख चोरी कर भागा आरोपी जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार…नगदी रकम बरामद,

विजय तिवारी

जांजगीर-चांपा – रायपुर की एक कपड़ा दुकान से 27 लाख रुपये की बड़ी चोरी के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंतरजिला समन्वय और तत्पर कार्रवाई के तहत चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बिर्रा थाना पुलिस ने सक्ती जिले के ग्राम मल्दा से गिरफ्तार किया। आरोपी विजय कश्यप, निवासी मल्दा थाना हसौद, पूर्व में रायपुर के माना क्षेत्र स्थित कपड़ा व्यापारी गुरमुख आहूजा के यहां ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। उसे दुकान में रखी नगदी रकम की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने 27 लाख रुपये की चोरी की और मौके से फरार हो गया। चोरी की सूचना 28 मई की रात जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय को मिलने पर पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन और थाना प्रभारी बिर्रा उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने रात में ही आरोपी के गांव मल्दा जो बिर्रा थाना से लगभग 10 किलोमीटर दूर है में दबिश दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹500, ₹200 व ₹100 के नोटों के बंडल भी बरामद किए हैं। चूंकि मामला रायपुर का और आरोपी शक्ति जिले का है, इसलिए बिर्रा पुलिस ने आरोपी को थाना हसौद पुलिस के सुपुर्द किया, जहां से आगे रायपुर पुलिस को आरोपी सौंपा गया।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...