बिलासपुर

त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया, तीसरे और अंतिम चरण के मतदान में भी महिला मतदाताओं का दबदबा….जिला कलेक्टर एवं एसपी पहुँचे जायजा लेने

रमेश राजपूत

बिलासपुर- त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच के निर्वाचन हेतु तृतीय चरण में जनपद पंचायत कोटा एवं तखतपुर के 3 लाख 30 हजार 663 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे है, जिसमें 1 लाख 63 हजार 967 पुरूष, 1 लाख 66 हजार 694 महिला मतदाता तथा 02 अन्य मतदाता के नाम मतदाता सूची में शामिल है।

सोमवार को सुबह 7 बजे से शुरू मतदान प्रक्रिया 3 बजे तक चलेगी लेकिन सुबह से ही महिला मतदाताओ ने मतदान केंद्र पहुँचकर जो जबरदस्त उत्साह दिखाया है, वह सराहनीय है, ग्रामीण इलाकों में भी महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़कर अपनी प्रबल सहभागिता पेश की है।

कलेक्टर एवं एस पी ने लिया जायजा

सोमवार को तीसरे और अंतिम चरण के मतदान की प्रक्रिया का जायजा लेने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के साथ कोटा और तखतपुर के विभिन्न मतदान केंद्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने मतदान दलों से चर्चा की वही मतदाताओ से भी जानकारी ली।
व्यापक व्यवस्था
चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिये जनपद पंचायत तखतपुर में 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 16 जोनल अधिकारी तथा जनपद पंचायत कोटा में 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 30 जोनल अधिकारी नियुक्त किये गये है।

जनपद पंचायत तखतपुर में 1860 मतदानकर्मी और 186 रिजर्व मतदानकर्मी तथा जनपद पंचायत कोटा में 1485 मतदानकर्मी और 149 रिजर्व मतदानकर्मी नियुक्त किये गये है। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर नज़र पुलिस बल भी तैनात है।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...