बिलासपुर

बीड़ी मांगने से नाराज आरोपी ने युवक पर किया धारदार हथियार से हमला….दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत नववर्ष की रात एक युवक पर मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ओम प्रकाश धोबी, निवासी मंगला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि वह 27 खोली, हनुमान मंदिर के पास रहता है और रोजी मजदूरी का काम करता है। दिनांक 1 जनवरी 2026 को नववर्ष मनाकर वह देर रात करीब 3:40 बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जाय रेसीडेन्सी के सामने उसकी मुलाकात दिलीप सूर्यवंशी से हुई। प्रार्थी द्वारा बीड़ी मांगने पर आरोपी ने अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने हाथ-झापड़ से मारपीट की और अपने हाथ में रखी धारदार वस्तु से प्रार्थी के बाएं हाथ पर वार कर चोट पहुंचाई। इसके बाद धक्का देने से वह नाले में गिर गया, जिससे उसके दोनों पैरों और उंगलियों में चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी प्रार्थी ने परिजनों को दी। पुलिस ने दिलीप सूर्यवंशी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...