बिलासपुर

निवेशकों के पैसे नहीं लौटाने पर सहारा कंपनी पर एफआईआर करवाने के दिए निर्देश…जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी फरियाद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज लोगों की समस्याएं एवं दुख-दर्द बड़े इत्मीनान से सुना। शहर सहित दूर-दराज से आये ग्रामीणों से एक-एक कर आवेदन लेकर बारीकी से अवलोकन करते हुए उनका समाधान किया। जनदर्शन में आज 73 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें गंभीर किस्म के 43 आवेदनों को टीएल पंजी में दर्ज करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा की बैठक में जवाब के साथ हाजिर होने को कहा है। गरीब परिवार के 4 लोगों का मौके पर ही जनदर्शन में ही राशन कार्ड बनाकर वितरित किये गये। कलेक्टर से लोगों ने बड़ी संख्या में सहारा कंपनी में उनकी जमा राशि वापस दिलवाने की मांग की।

कलेक्टर ने सहारा कंपनी पर एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज सरला रावत, बबीता वर्मा सहित अन्य लोगों ने कलेक्टर से मिलकर सहारा कंपनी के विरूद्ध शिकायत की। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने सहारा कंपनी में अपनी गाढ़ी कमाई जमा की थी, लेकिन सहारा कंपनी द्वारा बार-बार आवेदन करने के बावजूद अब उनका पैसा नहीं लौटाया जा रहा है। कलेक्टर ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एडीएम को सहारा कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। वार्ड क्र. 65 के पार्षद श्याम साहू ने दैहानपारा में विगत एक माह से नगर निगम की बोर बंद होने की शिकायत करते हुए समस्या का समाधान करवाने का निवेदन किया।

कलेक्टर ने मामले को टीएल में लेते हुए नगर निगम कमिश्नर को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। सेवानिवृत्त लैब टेक्नालाजिस्ट नंदलाल सर्वे ने पेंशन तथा ग्रेज्युटी दिलाने का निवेदन किया। कलेक्टर ने मामले को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपते हुए जांच करवाने के निर्देश दिए। बिल्हा तहसील के ग्राम पंचायत के उड़गन संतोष गेंदले एवं अन्य लोगों ने कास्तकारों को फसल क्षति के लिए मुआवजा राशि की मांग की। कलेक्टर ने मामले को टीएल में लेते हुए एसडीएम बिल्हा को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क...