सीपत

निजात अभियान:- पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, फिर पकड़ी गई शराब और गांजे की खेप

उदय सिंह

सीपत – शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्थानीय पुलिस द्वारा निजात अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीपत पुलिस ने दो अलग अलग मामलो में दो आरोपियों के कब्जे से कच्ची शराब और गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पांडेपुर में रामेश्वर यादव नामक व्यक्ति अपने घर आंगन के पैरा में अवैध शराब बिक्री करने के नियत से छिपाकर रखा है।

जिसपर पुलिस ने मौके में दबीश दी जहा पुलिस को रामेश्वर यादव के कब्जे से 10लीटर कच्ची शराब बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। इसी तरह थाना सीपत और एसीसीयू की सयुक्त टीम सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना पर अभियान चलाकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई कर रही थी।

इसी दौरान ग्राम मटियारी में प्रीतम शिकारी नामक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गाँजा बिक्री करने के नियत से अपने मोटर.सायकल CG 10 AX 6696 में लेकर जा रहे थे। तभी पुलिस ने मटियारी निवासी प्रीतम शिकारी को रंगे हाथ 1 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार