मस्तूरी पचपेड़ी

कालिंदी इंस्पात में क्षमता विस्तार परीयोजना के लिए, पर्यावरण स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई संपन्न

उदय सिंह

मस्तूरी-विकास खण्ड के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपान(खपरी) में कालिंदी इंस्पात विस्तार के लिए कल 27 को खपरी स्थित प्राथमिक शाला मैदान में जन सुनवाई का आयोजन किया गया था जिसमे जिला पंचायत सी ई ओ एस हरीश, एस डी एम पंकज डाहीरे ,तहसीलदार अतुल कुमार वैष्णव,पर्यवरण विभाग के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि दिनांक 27 को समय 12 से 2 बजे तक कालिंदी इंस्पात अपनी स्पंज आयरन उत्पादन क्षमता के विस्तार में ग्राम पंचायत खपरी स्थित प्राथमिक शाला स्कूल मैदान में लोक सुनवाई का कार्यक्रम रखा गया था।
जिसमें आसपास की सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुये। और 2 घण्टे का समय 4 घण्टों तक सुनवाई चलती रही जिला स्तर से पहुंचे अधिकारियों एवं कालिंदी इंस्पात प्रबंधन के सामने ग्रामीण बारी बारी से अपनी समस्याओं को सामने रखी एवं विस्तार हो रहे कालिंदी इंस्पात के होने वाले नफा नुकसान के बारे में आवेदन के माध्यम से अपनी अपनी शिकायत दर्ज करवाई गई।

भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ साथ आसपास के जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे। जब उन लोगो से कालिंदी इंस्पात विस्तार के सम्बंध में जानकारी ली गई तब उन्होंने बताया कि कालिंदी इंस्पात के विस्तार से हमे कोई ऐतराज नही है।बशर्ते हमारे आसपास के ग्रामीणों का जो 6 सूत्रीय मांगो को अगर कंपनी पूरा कर देती है तो हमे कोई परहेज नही है।
विस्तार लोक सुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी के लिये शासन की जो गाइडलाइन होती है उसी आधार में कंपनी अपनी काम करे एवं आसपास के बेरोजगारो को काम मे लिया जाए।

कंपनी से निकलने वाली धुँआ से आसपास के खेतों में जाने से जो नुकसान होता है उसकी मुआवजा प्रदान करे। कालिंदी इंस्पात के करीबी गाँवो को गोद नामा लेने पास ही खेतो की सिंचाई के लिए एरिगेशन का निर्माण कर किसानों की समस्या को दूर करने।

उचित स्वास्थ्य हेतु हॉस्पिटल की भी ग्रामीणों ने मांग कि जिसे कंपनी प्रबन्धन ने सभी मांगो को समय के साथ पूरा करने का आश्वासन दिया गया।इस लोक सुनवाई में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के तरफ से 136 आवेदन के रूप में अपनी अपनी शिकायत दर्ज करवाई जिसे जिला पंचायत सी ई ओ एस हरीश ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की जो मांगे है उसे शासन के पास पहुचायेंगे वही।

शिकायत के रूप में जो आवेदन के माध्यम से उन्हें मिला है उसमें विचार किया जाएगा एवं शासन के गाइडेंस के हिसाब से काम किया जाएगा। ताकी कंपनी के आसपास निवासरत ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार