पचपेड़ी

पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही, देशी और महुआ शराब के साथ पकड़े गए 3 आरोपी,,

उदय सिंह

पचपेड़ी-ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस कार्यवाही करती है। लेकिन मुनाफाखोर इसके बाद भी बाज नही आ रहे है। ताजा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहाँ पुलिस के द्वारा छापेमारी कार्यवाही में तीन लोगों को अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया है। मामले पचपेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री करने वाले पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। जिसका परिपालन करते हुए थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने छापेमारी की कार्यवाही की। जिसमे ग्राम सोड़ाडीह के किशन गोड़ से 4.2 लीटर हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ

शराब ,, ग्राम मनवा के कलेश राम सेन से 5.76 लीटर देशी शराब,, ग्राम डोमगांव के पुसुराम पटेल से 5.4 लीटर देशी शराब जब्त की है। वही पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पचपेड़ी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत,,प्रधान आरक्षक 28 रामबहोर सिन्हा ,आरक्षक 1410 हरिशंकर चंद्रा , 1242 डोमेश सोनी, महिला आरक्षक 1272 नीता यादव और अन्य स्टाप का महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...