बिलासपुर

बिलासपुर: निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की हुई मौत…सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई घटना,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बुधवार को निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर के मौत का मामला प्रकाश में आया हैं जहां इलाज के दौरान मिस्त्री की मौत हो गई है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति लॉज के पास करबला का बताया जा रहा है जहां बुधवार सुबह भूपेंद्र साहू के निर्माणाधीन मकान में ठेकेदार शंतराम केवट के बुलाने पर मजदूरी करने ठेकेदार का भांजा कतियापारा निवासी उत्तम केवट गया हुआ था। जहा काम के दौरान पैर फिसलने के वजह से उत्तम केवट करीब 25 फिट ऊपर निर्माणाधीन मकान से गिर गया।

जिसे आनन फानन में ठेकेदार शंतराम केवट सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहा इलाज के कुछ समय बाद ही उत्तम केवट की मौत हो गई। डाक्टरों ने घायल मजदूर को मृत घोषित कर पीएम के लिए शव घर में भेज दिया। बताया जा रहा है की यह घटना करीब 12 बजे की है। जहां निर्माणाधीन मकान के ऊपर से उत्तम केवट अपने अन्य साथी के साथ पैर फिसलने के कारण गिर गया था। लेकिन उसके साथी ने ग्रील को पकड़कर अपनी जान बचा ली।

वही उत्तम केवट पहले बिजली के तार के संपर्क में आया है। उसके बाद वह नीचे गिर गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तम केवट करेंट लगने के बाद नीचे गिरने से ही मौत हो गई है। बहरहाल मामले में पुलिस ने पंचनामा कर बॉडी को पीएम के बाद परिजनो को सौप दिया है। वही मजदूर के मौत की वास्तविक वजह पीएम रिपोर्ट में ही साफ हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...