रायगढ़

शराब दुकान के सामने स्कूटी और पैसों की लूट..पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 फरार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – शराब भट्टी के सामने से स्कूटी और पैसों की लूट को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को जूटमिल थाने में रामकुमार खैरवार ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को उनकी प्लेजर स्कूटी सीजी 13 पी- 4198 और 1500 रुपए कि लूट को तीन लोगो ने अंजाम दिया था। मामले में जूटमिल पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कि तब मुखबिर से सूचना मिली कि बजरंग पारा निवासी संजय भट्ट और कोतरारोड निवासी प्रेम सारथी पुलिस के डर से छुपे हुए है। जिसपर पुलिस ने उनके ठिकानों मे दबिश देकर उन्हें गिरफ़्तार किया। जिनके कब्जे से लूट की रकम बरामद कर ली गई है। वही पूछताछ में उन्होंने बताया कि लूट की घटना को उन्होंने बिट्टू चौहान के साथ मिलकर अंजाम दिया था। जो अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। वही आरोपी संजय भट्ट ने पिछले साल मार्च महीने में शासकीय उचित मूल्य दुकान से 3 कट्ठा शक्कर, तराजू और एक पंखा की चोरी करना बताया। आरोपी संजय भट्ट से चोरी हुआ करीब 15-20 किलो शक्कर, एक पंखा, तराजू और सरकारी जूट बोरी बरामद कर जप्त किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी संजय भट्ट और प्रेम सारथी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है । दोनों ही पूर्व में भी चोरी, लूटपाट, हत्या का प्रयास मामले में आरोपी रहे हैं । आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार, प्रधान आरक्षक खीरेंद्र जलतारे, संजय मिंज, आरक्षक विनय तिवारी, धनुर्जय चंद बेहरा और लखेश्वर पुरसेठ शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स...