बिलासपुर

संजय तरण पुष्कर के सामने देर रात फिर हुई बेरहमी से मारपीट…अज्ञात 3 युवको ने धारदार हथियार और बेल्ट से पीटा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगेली नाका संजय तरण पुष्कर के सामने देर रात फिर बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें बाइक सवार 3 युवकों ने एक युवक से गाली गलौच करते हुए धारदार हथियार और बेल्ट से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, वही बीच बचाव करने पहुँचे एक अन्य युवक के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित नेचर सिटी सकरी निवासी आशीष अग्रवाल जो ठेकेदारी का काम करता है देर रात 12 बजे के करीब खाना खाकर क्रमांक CG 10 V 7353 से नेहरू नगर काम से जा रहा था, तभी संजय तरण पुष्कर के सामने एक एवेंजर बाइक में सवार 3 लोगों द्वारा गाली गलौच किया गया, जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार और बेल्ट से उसकी पिटाई शुरू कर दी,

वही घटना को देखकर एक अन्य युवक राहुल ध्रुव बीच बचाव करने पहुँचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जिन्होंने भागते समय पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पीड़ित ने सिविल लाइन थाने पहुँचकर इसकी शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 323-IPC, 506-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 427-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...