बिलासपुर

कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन को समझना जरूरी, जरा सी लापरवाही खुद के साथ दूसरों को भी कर सकती है संक्रमित…..लोग क्यों नही दिखा रहे गंभीरता

उदय सिंह

बिलासपुर- सभी राज्यो में लॉक डाउन की स्थिति है, आवश्यक सेवाओँ के अलावा सभी दुकानों संस्थाओं को बंद किया गया है, यहाँ तक कि ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है, बसों और अन्य परिवहन संसाधनों पर भी पाबंदी लगा दी गई है, राज्य की सीमाओं पर रोक लगा दी गई है, ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण रोका जा सके, शहरों में लॉक डाउन के दौरान लोगो को घरो में रहने अपील की गई है और थोड़ी सख्ती भी दिखाई जा रही है ताकि लोग घरों में रहे, लेकिन समाज के कई लोग इस चेतावनी को हल्के में ले रहे है और अपने साथ दूसरो को भी खतरे में डाल रहे है।

राष्ट्रीय स्तर पर इस वायरस को महामारी के रूप में घोषित किया गया है, फिर भी बहुत से लोग इसे गंभीरता से नही ले रहे है। जो बेवजह तफरी करने निकल रहे है, मार्केट में जबरन भीड़ बढ़ा रहे है, ताजा सामने आई कुछ तस्वीरों से समझा जा सकता है कि लोग कितने गंभीर है शहरी क्षेत्रो के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस चेतावनी को लापरवाही से लिया जा रहा है,

जहाँ आम दिनों की तरह से आमदरफ्त की जा रही है। बिलासपुर के आस पास मस्तूरी, मल्हार, रतनपुर, बिल्हा सहित कई क्षेत्रों में लॉक डाउन के नियमों का खुले आम उल्लंघन किया गया, जहाँ बहुत से लोगों ने निर्देशो को दर किनार कर तमाम प्रयासों पर पानी फेरने की कोशिश की।

अब नही तो कब….

इटली जैसे देश मे यह महामारी हजारों लोगों को निगल चुकी है, और यह अब संक्रमण के तीसरे चरण में प्रवेश करने वाली है अगर इस समय भी लोग इसे वायरस को गंभीरता से नही लेंगे तो गंभीर परिणाम पूरे देश को भुगतने पड़ सकते है, लिहाज़ा अभी से सभी को इस जिम्मेदारी का वहन करना चाहिए कि जो निर्देश शासन द्वारा जारी किए जा रहे है वह हमारे लिए ही है, जिसका अनुपालन हमे करना है।

सख्त कार्रवाई की आवश्यकता

हालांकि प्रारम्भिक तौर पर शासन अभी सख्त कार्रवाई नही कर रही है, लेकिन लापरवाह लोगों की हरकतों से अब निश्चित है ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि ऐसे लोगों को सबक सिखाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी