छत्तीसगढ़बिलासपुर

तालाब में डूबकर बच्चे की मौत, गांव में मातम पसरा

अगर परिजनों ने पहले ही उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा होता तो शायद यह दुर्घटना नहीं होती

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

तालाब में नहाने गए बच्चे की डूब कर जान चली गई ।रतनपुर क्षेत्र के ग्राम भरवीडीह में गुरुवार दोपहर को बाजार पारा निवासी तीन बच्चे गांव के ऊंची तालाब में नहाने गए थे, जिसमें 7 वर्ष का नवदीप भारद्वाज भी शामिल था। उस वक्त तालाब में ग्रामीण भी स्नान कर रहे थे ।नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से नवदीप डूबने लगा, जब तक ग्रामीणों को इसकी भनक लगती तब तक नवदीप पानी में डूब चुका था। तालाब में नहा रहे अन्य लोगों ने डूब चुके बालक को काफी तलाशी के बाद बाहर निकाला और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी ।भागते भागते तालाब पहुंचे परिजनों को जैसे ही पता चला कि तालाब में डूबने से उनके घर का चिराग बुझ चुका है तो वे वहीँ दहाड़ मार मार कर रोने लगे। इधर मामले की सूचना रतनपुर पुलिस को भी दे दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया ।छोटे-छोटे बच्चे बिना किसी अभिभावक के तालाब में नहाने पहुंच गए थे, जिसकी कीमत उनमें से एक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी ।अगर परिजनों ने पहले ही उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा होता तो शायद यह दुर्घटना नहीं होती।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल