रायपुर

प्रदेश में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, महाराष्ट्र से आया था यहाँ….. संदिग्ध को पहले ही रखा गया था क्वॉरेंटाइन

रमेश राजपूत

रायपुर- प्रदेश में एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है, जिसे पहले ही संदिग्ध मानकर स्थानीय प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन में रखा था। मिली जानकारी के अनुसार यह मरीज कोरबा के कटघोरा से मिला है, जो कुछ दिनों पूर्व अपने 29 साथियों के साथ यहाँ पहुँचा था, जिन्हें प्रशासन ने दो अलग अलग मस्जिदों में ही परीक्षण उपरांत क्वॉरेंटाइन में रखने की व्यवस्था की गई थी। जिसके बाद एक 16 वर्षीय युवक की तबीयत खराब हुई और उसका सेम्पल जांच के लिए भेजा गया, जहाँ से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट सामने आते ही युवक को एम्स लाया जा रहा है, जहाँ उसका उपचार किया जाएगा, साथ अब उस युवक के संपर्क में आने वाले सभी की जांच की जा रही है, साथ ही उसके पिछले दिनों के यात्रा, रहवास और अन्य डिटेल एकत्र किए जा रहे है।

एरिया को किया गया सील….

युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। और पूरे एरिया को सील कर परीक्षण शुरू कर दिया गया है, इस पूरे प्रकरण में राहत वाली बात यह रही कि जिला प्रशासन की मुस्तैदी से महाराष्ट्र से कोरबा आये सभी संदिग्धों को समय पर मस्जिद में ही कवारेंटाइन कर लिया गया था, जिससे संक्रमण की संभावनाएं कम हो गई है।

प्रदेश में अब 6 पॉजिटिव मरीज…

शनिवार को पॉजिटिव मिले रिपोर्ट के बाद अब प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है, वही अब प्रदेश में इस रिपोर्ट के मिलते ही सरगर्मी भी बढ़ गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है, ताकि समय रहते उन्हें क्वॉरेंटाइन किया जाए।

error: Content is protected !!
Letest
पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से...