रतनपुर

तीन दिनों से लापता वृद्ध की लाश मिली तालाब में, हत्या या डूबने से हुई मौत मामला संदिग्ध….. पुलिस पहुँची मौके पर

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- थाना क्षेत्र के चपोरा गाँव में रहने वाले 65 वर्षीय बलराम श्यामले पिता बाबूलाल श्यामले की लाश आज सुबह गाँव के ही अमलैहा (खैरा) तालाब में तैरती हुई मिली है, ग्रामीणों ने लाश को देखते ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा, तब मृतक की पहचान गाँव के ही खूंटापारा निवासी बलराम श्यामले के रूप में की गई।

मामले में यह जानकारी भी मिली है कि वृद्ध 26 जनवरी से लापता था, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे, चूंकि मृतक गाँव मे डॉक्टरी का काम करता था, जो घूम घूम कर इलाज करने आस पास जाता था, इसलिए परिजन भी निश्चिंत थे, लेकिन तीन दिनों बाद तालाब में उनकी लाश मिलने से सभी हैरान है।

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पीएम के लिए भेज दिया है, वही परिजनों के बयान के आधार पर जांच प्रकिया शुरू की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी