छत्तीसगढ़बिलासपुर

सिम्स मार्ग पर चल रहे नाला निर्माण का मेयर ने किया निरीक्षण, 20 मार्च तक का दिया अल्टीमेटम

नाला निर्माण के कारण सड़क किनारे के घरों में पानी सप्लाई ठप होने की शिकायत वहां के लोगों ने की, जिसपर मेयर ने जल विभाग के कर्मचारियों को तत्काल कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दिए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

सिम्स मार्ग पर चल रहे नाला निर्माण कार्य का मेयर किशोर राय ने शुक्रवार की सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धीमी गति से चल रहे निर्माण और लोगों को हो रही परेशानी पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए 20 मार्च तक नाला निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

करीब 12 लाख की लागत से सिम्स चौक से रिवर व्यू तक 300 मीटर नाला का निर्माण हो रहा है। नाला निर्माण के कारण यहां जाम लगने और लोगों के परेशानी होने की बातें सामने आ रही है। इस पर मेयर किशोर राय निर्माणाधीन नाला का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान निगम के इंजीनियर और ठेकेदार उपस्थित थे। लोगों ने कार्य होने के कारण जाम लगने और धूल आदि की परेशानी होने की बात कही। इसपर मेयर किशोर राय ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदार को 20 मार्च तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। नाला निर्माण के कारण सड़क किनारे के घरों में पानी सप्लाई ठप होने की शिकायत वहां के लोगों ने की, जिसपर मेयर ने जल विभाग के कर्मचारियों को तत्काल कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने ट्रैफिक जाम होने और एम्बुलेंस भी फंसने की बात कही। इस पर मेयर किशोर राय ने निगम के अतिक्रमण निवारण दस्ता को निर्देशित करते हुए ट्रैफिक डीएसपी से सिम्स परिसर के बाहर खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर तत्काल ट्रैफिक पुलिस अमला पहुंचा और बेतरतीब वाहनों व ठेला व खोमचे को हटावाया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों ने भी जल्द निर्माण पूर्ण करने की मांग रखी, जिसपर इंजीनियर व ठेकेदार को कार्य में प्रगति लाने और दिए गए समय पर पूर्ण करने निर्देशित किया गया।

सामुदायिक भवन में डीजे बजने की शिकायत

निरीक्षण के दौरान मेयर किशोर राय को सामुदायिक भवन में देर रात तक डीजे बजाने और शोर होने की शिकायत भी कुछ महिलाओं ने की, जिसपर पार्षद को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह सड़क पर बिछे मिट्टी के लेयर को निकलवाने के साथ आवागमन सुचारू हो इसके लिए इधर-उधर पड़े निर्माण सामाग्री को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार