बिलासपुर

मोर बिजली एप का लोग उठा रहे लाभ, उपभोक्ता सुविधा में मिली बड़ी राहत…..स्टे एट होम को बढ़ावा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – लॉक डाउन के समय ‘‘स्टे एट होम’’ को प्रदेश के बिजली उपभोक्ता बखूबी पालन कर रहे है। क्योकि प्रदेश के विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं ने लॉक डाउन की अवधि में 50 हजार से भी अधिक ने ‘‘मोर बिजली ऐप’’ ऐप को डाउनलोड करने का रिकार्ड बनाया है। यही नही इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे बिजली संबंधी 13 किस्म के कार्यों का निपटारा सहज ही कर सकते हैं। इस बिजली एप के माध्यम से 24 हजार से भी अधिक लोगों ने बिजली बिल का भुगतान, 6291 से भी अधिक उपभोक्ताओं ने बिजली सप्लाई संबंधित शिकायत दर्ज कराने, के साथ ही 4313 से भी अधिक उपभोक्ताओं ने मीटर रीडिंग भेजने का कार्य किया है।

कोरोना वाइरस संक्रमण को रोकने की दिशा में भी यह ऐप अत्यन्त सहायक सिद्ध हो रहा है। इस ऐप को कोई भी उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर में जाकर निःशुल्क डाउनलोड कर सकता है। इस सफलता के बाद छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से अपील करता है कि प्रदेश को कोरोना वाइरस मुक्त करने के लिये उपभोक्तागण इस ऐप का न केवल अधिकाधिक उपयोग करें, अपितु अन्य उपभोक्ताओं को भी इस ऐप को डाउनलोड करने के लिये प्रेरित भी करें।

मोर बिजली ऐप को किया गया अपग्रेड..

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी अतिरिक्त महाप्रबंधक विजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि मोर बिजली ऐप की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए,कंपनी के एनर्जी एनफोटेक सेंटर की टीम द्वारा इस ऐप में एक नयी सुविधा ‘‘उपभोक्ता शेयर मोर बिजली एप बटन’’ प्रारंभ की गई है, जिससे इस ऐप को उपभोक्ता अपने प्रियजनों-रिश्तेदारों तक आसानी से भेजा जा सकता है। साथ ही इस ऐप में एक वीडियो संदेश भी जारी किया गया है, जिसके जरिये निम्नदाब उपभोक्तागण लॉक डाउन की अवधि में बिल की गई राशि को आसानी से समझ सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार