छत्तीसगढ़बिलासपुर

बेमौसम बारिश और ओला पात से दलहन- तिलहन की फसल को खासा नुकसान ,किसान मांग रहे मुआवजा

किसान अभी से मुआवजे की मांग करने लगे है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

चक्रवात के असर से बेमौसम हो रही बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। शुक्रवार रात को अंचल के सभी ग्रामीण इलाकों में भी बारिश के साथ ओले पड़े ।इन दिनों खेतों में रवी की फसल मौजूद है इस बेमौसम बारिश से दलहन और तिलहन की फसल को खासा नुकसान होने की बात किसान कह रहे हैं खेतों में मौजूद सरसों, मटर और तीवरा के पौधे इस बारिश के चलते खेत में गिर पड़े हैं ।विशेषज्ञों का मानना है कि फली आने के इस मौसम में इस बारिश से जहां फलियों को नुकसान होगा वही कीड़े लगने की आशंका भी इससे बढ़ गई है ।तखतपुर क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में पानी गिरने और ओला पड़ने से फसलों को खासा नुकसान हुआ है जिसमें पकरिया पड़रिया नगोई ,दैजा बीजा, पाली आदि क्षेत्र शामिल है। यहां के किसान अभी से मुआवजे की मांग करने लगे है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा